सपना का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल, मेज पर लगाए ठुमके
भांगओवर, नानू की जानू और वीरे की वेडिंग जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं डांसर सपना चौधरी अब जल्द ही फिल्म "दोस्ती के साइड इफेक्ट्स" में नजर आएंगी. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सपना चौधरी बार टेबल पर ठुकमे लगाती नजर आ रही हैं. बिग बॉस सीजन 11 से देश भर की जनता की नजरों में आईं सपना चौधरी के बारे में कहा जा रहा है कि इस फिल्म में वह लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी.
सपना की इस फिल्म में विक्रांत आनंद, टीवी एक्टर जुबैर खान और 'कसौटी जिंदगी की' की फेम एक्ट्रेस अंजू जाधव भी नजर आएंगे. जोयाल डेनियल इस फिल्म का प्रोडक्शन कर रहे हैं और हादी अली इसके डायरेक्टर हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो में सपना और एक्ट्रेस अंजू जाधव दोनों ही बार टेबल पर खड़े होकर डांस करते दिख रहे हैं. कोरियोग्राफर एक्ट्रेस और सपोर्टिंग डांसर्स को गाइड कर रही हैं.
शूटिंग के आखिरी दिन सपना ने जमकर मस्ती की. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने को-स्टार जुबैर खान के साथ मौज-मस्ती के मूड में नजर आईं. जुबैर खान ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सपना चौधरी के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसके कैप्शन में उन्होंने शूटिंग के खत्म होने के बारे में जानकारी दी है.
सपना के नए गाने ने यूट्यूब पर हाल ही में काफी धमाल मचाया है. करवा चौथ के मौके पर यह काफी पसंद किया जा रहा है. इस गाने को अब तक 9 करोड़ व्यू मिल चुके हैं. ये हरियाणी सॉन्ग है, जिसके बोल हैं "मेरा चांद..." इस गाने में सपना के साथ नवीन नारू नजर आ रहे हैं. इसे राज मवार ने गाया है. सपना इसमें दुल्हन के रूप में सजी-संवरी हैं.
र्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने देश के बंटवारे को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि देश के विभाजन के लिए सिर्फ पाकिस्तान ही जिम्मेदार नहीं था, बल्कि हिंदुस्तान भी जिम्मेदार था.
पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी दिल्ली में सईद नकवी की किताब 'बीईंग द अदर-द मुस्लिम इन इंडिया' के लॉन्च के मौके पर पहुंचे थे. उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल के भारत की आजादी के चार दिन पहले 11 अगस्त 1947 को दिए भाषण के बारे में जिक्र करते हुए ये बात बताई.
पूर्व उपराष्ट्रपति अंसारी ने कहा कि लोगों को इस यकीन में ज्यादा खुशी होती है कि उस पार रहने वाले लोग (पाकिस्तानी) या ब्रिटिश भारत के बंटवारे के लिए जिम्मेदार हैं. कोई ये नहीं मानना चाहता कि भारत या भारतीय इसके लिए बराबर के जिम्मेदार हैं.
बता दें कि इससे पहले भी पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी विवादित बयान देने के चलते चर्चा में आ चुके हैं. जुलाई महीने में ही उन्होंने कांग्रेस नेता शशि थरूर के 'हिंदू-पाकिस्तान' वाले बयान को सही बताते हुए कहा था कि थरूर पढ़े-लिखे आदमी हैं. उन्होंने जो भी कहा होगा सोच-समझ कर कहा होगा. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि मैंने अभी उनका बयान नहीं पढ़ा है लेकिन जो उन्होंने कहा होगा सही ही कहा होगा.

Comments
Post a Comment