नुस्ली वाडिया की मानहानि याचिका पर रतन टाटा समेत 11 लोगों को कोर्ट का नोटिस
यहां की स्थानीय अदालत ने टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के खिलाफ मानहानि मामले में नोटिस जारी किया है। वाडिया ग्रुप के चेयरमैन नुस्ली वाडिया ने रतन टाटा के खिलाफ शिकायत की थी । इस मामले में टाटा सन्स के मौजूदा चेयरमैन एन चंद्रशेखरन और ग्रुप के सीओओ समेत 8 निदेशकों के खिलाफ भी नोटिस जारी किया है। अदालत ने शनिवार को नोटिस जारी किए। सोमवार को इसकी जानकारी सामने आई । इस मामले की सुनवाई 25 मार्च को होगी। वाडिया पर सायरस मिस्त्री से मिलीभगत के आरोप लगे थे नुस्ली वाडिया की मानहानि का मामला 2 साल पुराना है। उनका आरोप है कि 24 अक्टूबर 2016 को साइरस मिस्त्री को टाटा सन्स के चेयरमैन पद से हटाने के बाद रतन टाटा और टाटा ग्रुप के बाकी लोगों ने उनके खिलाफ अपमानसूचक शब्द कहे थे। उन पर आरोप लगाया गया कि वो मिस्त्री के साथ मिले हुए थे। उस वक्त वाडिया टाटा ग्रुप की कुछ कंपनियों के बोर्ड में शामिल थे। वाडिया का कहना है कि वो रतन टाटा और अन्य लोगों के जवाब से सहमत नहीं थे। इसलिए, उन्होंने कोर्ट में मानहानि का दावा किया। इस मामले में बीते शुक्रवार को कोर्ट में वाडिया के बयान दर्ज हुए हैं। द...