Posts

Showing posts from January, 2019

सतना में तेज बारिश के साथ गिरे ओले, प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरा छाया

प्रदेश के कई हिस्सों में ओले गिरने और बारिश से शुक्रवार को घने कोहरे के बीच सुबह हुई। भोपाल में सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता 1500 मीटर थी, जो 6:30 बजे तक 50 मीटर हो गई। उधर, सतना में सुबह तेज बारिश के साथ ओले गिरे। बारिश और ओले गिरने से तापमान में खास असर देखने को नहीं मिला। भोपाल का तापमान गुरुवार की रात को न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं, बुधवार की रात को 12.4 डिग्री दर्ज किया गया था। भोपाल समेत राजगढ़, जबलपुर, नीमच, शाजापुर और मंडला में कोहरा छाया हुआ है। गुरुवार को जमकर गिरे ओले, किसान चिंतित  प्रदेश के सिवनी-मालवा में सुबह और बैतूल में दोपहर के समय तेज बारिश के साथ जमकर ओले गिरे। इसके अलावा शहडोल, सतना, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली में भी ओलावृष्टि हुई। इससे फसल खराब होने की संभावना जताई जा रही है और किसान चिंतित हैं। मौसम विभाग ने रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में हल्की बारिश और कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना जताई है।  इस वजह से बदला मौसम कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरे मध्य प्रदेश पर हो गया है। इस सीजन मे...

英国脱欧:梅首相在议会不信任表决中获胜

在英国议会以史无前例的超大多数票 ,否决了首相特蕾莎·梅的脱欧协议后,她周三(16日)晚间成功赢得另一场表决:由反对党工党提交的不信任动议表决。 工党希望通过这一不信任动议的成功争取提前大选。 在周三晚间举行的不信任动议投票表决中, 支持政府的票数为325,反对政府的票数为306 。尽管执政保守党内部的很多议员在周二晚间的脱欧协议投票中投了否决票,但是他们仍然在 周三的表决中对现任政府表示支持 。 成功闯关后,梅表示将与议会各党派合作共同寻求英国脱欧的出路。 惨遭否决 周二晚间的表决,是英国历 史上在位政府于议会遭受的最大失 败——首相特蕾莎·梅(Theresa May,文翠珊)提出的脱欧方案以230票之差在议会遭到否决。 梅首相的议案列出了英国在3月29 日脱离欧洲联盟(EU)的具体条款,但是议案被议员以432票对202票否决。 否决之后,工党领袖杰里米·科尔宾(Jeremy Corbyn,郝尔彬)立即对政府提起不信任动议,希望争取提前大选。 沉重打击 此次议案被否决,对于特蕾莎·梅来说是一次重大的打击。 此前,她用了超过两年时间与欧盟 敲定脱欧协议方案。 方案的目的在于让英 国能够在3月29日有条不紊地脱离欧盟 ,并由此定下一段21个月的过渡期,令双方能够就自由贸易协议进行讨论。 投票原来定于2018年12月进行,但是梅首相为了试图赢得更多议员的支持而决定延迟投票。 按计划,英国仍然将在3月29日脱离欧盟, 但是此次议会未能通过议案 ,将给脱欧的方式和时间带来疑问。 一些议员希望再一次进行公投, 或者希望得到一个更妥协的脱欧方案。他们希望要么停止脱欧,要么在没有协议的前提下脱欧。现在,随着首相的形势变弱并且愿意听取他们的意见,这些议员将会进一步努力争取他们想要的结果。 由于此次落败的差距,今晚人们见证了一个历史——实际投票结果的差距比事前最夸张的谣传还要更大一些。 但是,首相所面对的困境和过去一 段时间里的是一样的,只不过此次的形势更加严峻而已。 她在议会当中没有属于自己的大多数,因此难以保证她的中间路线能够顺利突围。而她的很多批评者,对于首相应该选择更激进还是更严谨、妥协的脱欧方式,也无法彼此统一。 这两派相互冲突的基本立场, 一直都有可能令她和现届政府面临撕裂。 脱欧问题的辩论超越了传统的党...

सीईओ टिम कुक को पिछले साल रिकॉर्ड 84 करोड़ रु का बोनस मिला, कुल कमाई 957 करोड़ रु

आईफोन कंपनी एपल के सीईओ टिम कुक को 2018 में 84 करोड़ रुपए (1.2 करोड़ डॉलर) का बोनस मिला। यह अब तक का सबसे ज्यादा है। एपल ने मंगलवार को रेग्युलेटरी फाइलिंग में बोनस की रकम के बारे में जानकारी दी। कुक को 2017 में 65 करोड़ रुपए का बोनस मिला था। 29 सितंबर 2018 को खत्म वित्त वर्ष में कुक को वेतन के तौर पर 21 करोड़ रुपए (30 लाख डॉलर) मिले। साथ ही 847 करोड़ रुपए (12.1 करोड़ डॉलर) की वैल्यू के शेयर मिले । अन्य भत्तों के तौर पर 4.77 करोड़ रुपए (6.82 लाख डॉलर) मिले। इस तरह उनकी कुल कमाई 956.77 करोड़ रुपए रही। कंपनी के रेवेन्यू और ऑपरेटिंग इनकम टार्गेट के आधार पर बोनस की रकम तय की जाती है। बीते वित्त वर्ष में एपल के रेवेन्यू में 16% का इजाफा हुआ था। एपल का फाइनेंशियल ईयर 29 सितंबर को खत्म होता है और 30 सितंबर से नया वित्त वर्ष शुरू होता है। शेयरों से कुक की सबसे ज्यादा कमाई कुक की कमाई का बड़ा हिस्सा एपल के शेयरों से आता है। उन्हें सालाना इन्क्रीमेंट के तौर पर शेयर मिलते हैं। इनकी संख्या एसएंडपी-500 की कंपनियों के मुकाबले एपल के शेयर की परफॉर्मेंस के आधार पर तय होती है। बीते वित्त वर्...

कादर खान नहीं रहे, अमिताभ ने कहा- मेरी ज्यादातर सफल फिल्में उन्होंने ही लिखीं

अभिनेता, डायलॉग राइटर और स्क्रिप्ट राइटर कादर खान का सोमवार को 81 साल की उम्र में कनाडा में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और चार महीने से अस्पताल में भर्ती थे। बेटे सरफराज ने उनके निधन की पुष्टि की। कनाडा में ही उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। अमिताभ बच्चन ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘"कादर खान प्रतिभा के धनी और फिल्मों के लिए समर्पित कलाकार थे। वे गजब के लेखक थे। मेरी ज्यादातर कामयाब फिल्में उन्हीं ने लिखीं। वे मेरे अजीज दोस्त रहे। वे गणितज्ञ भी थे।'' अमिताभ और कादर ने ‘दो और दो पांच’, ‘अदालत’, ‘मुकद्दर का सिकंदर ’, ‘मिस्टर नटवरलाल’, ‘सुहाग’, ‘कुली’, ‘कालिया’, ‘शहंशाह’ और ‘हम’ समेत 21 फिल्मों में साथ बतौर अभिनेता या डायलॉग-स्क्रिप्ट राइटर काम किया था। डिसऑर्डर से पीड़ित थे कादर को प्रोग्रेसिव सुप्रान्यूक्लीयर पाल्सी डिसऑर्डर हो गया था। यह शरीर की गति, चलने के दौरान बनने वाले संतुलन, बोलने, निगलने, देखने, मनोदशा और व्यवहार के साथ सोच को प्रभावित करता है। यह डिसऑर्डर मस्तिष्क में नर्व सेल्स के नष्ट होने के कारण होता है। कादर खान पिछले कई साल से कनाडा म...