नुस्ली वाडिया की मानहानि याचिका पर रतन टाटा समेत 11 लोगों को कोर्ट का नोटिस

यहां की स्थानीय अदालत ने टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के खिलाफ मानहानि मामले में नोटिस जारी किया है। वाडिया ग्रुप के चेयरमैन नुस्ली वाडिया ने रतन टाटा के खिलाफ शिकायत की थी। इस मामले में टाटा सन्स के मौजूदा चेयरमैन एन चंद्रशेखरन और ग्रुप के सीओओ समेत 8 निदेशकों के खिलाफ भी नोटिस जारी किया है।

अदालत ने शनिवार को नोटिस जारी किए। सोमवार को इसकी जानकारी सामने आई। इस मामले की सुनवाई 25 मार्च को होगी।

वाडिया पर सायरस मिस्त्री से मिलीभगत के आरोप लगे थे
नुस्ली वाडिया की मानहानि का मामला 2 साल पुराना है। उनका आरोप है कि 24 अक्टूबर 2016 को साइरस मिस्त्री को टाटा सन्स के चेयरमैन पद से हटाने के बाद रतन टाटा और टाटा ग्रुप के बाकी लोगों ने उनके खिलाफ अपमानसूचक शब्द कहे थे। उन पर आरोप लगाया गया कि वो मिस्त्री के साथ मिले हुए थे। उस वक्त वाडिया टाटा ग्रुप की कुछ कंपनियों के बोर्ड में शामिल थे।

वाडिया का कहना है कि वो रतन टाटा और अन्य लोगों के जवाब से सहमत नहीं थे। इसलिए, उन्होंने कोर्ट में मानहानि का दावा किया। इस मामले में बीते शुक्रवार को कोर्ट में वाडिया के बयान दर्ज हुए हैं।

दिसंबर 2016 से फरवरी 2017 के बीच बुलाई गई विशेष बैठकों में टाटा ग्रुप की कंपनियों के शेयरधारकों ने वाडिया को बोर्ड से बाहर कर दिया था।

मेहर जेसिया और अर्जुन रामपाल
20 साल साथ रहने के बाद अर्जुन रामपाल और उनकी मॉडल पत्नी मेहर जेसिया अलग हो गए हैं। दोनों के बीच अभी तलाक फाइनल नहीं हुआ है। बता दें कि अर्जुन इन दिनों विदेशी मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रिएडस को डेट कर रहे हैं।

मसाबा गुप्ता और मधु मंतेना
फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता पति मधु मंतेना से अलग हो गई हैं। मसाबा ने पति से अलग होने की बात सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखकर बताई थी। उन्होंने लिखा था- 'बेहद दुख के साथ मैंने और मधु ने ट्रायल बेस पर अलग होने का फैसला लिया है। हम दोनों ने प्रोफेशनल्स और पेरेंट्स के साथ डिस्कशन करने के बाद यह फैसला लिया है'। दोनों की शादी को तीन साल हुए।

Comments

Popular posts from this blog

年内第17次投放中央储备肉 累计投放量将达33万吨

सीईओ टिम कुक को पिछले साल रिकॉर्ड 84 करोड़ रु का बोनस मिला, कुल कमाई 957 करोड़ रु

Отец зарубившего семью школьника рассказал о последней встрече с сыном