सीईओ टिम कुक को पिछले साल रिकॉर्ड 84 करोड़ रु का बोनस मिला, कुल कमाई 957 करोड़ रु

आईफोन कंपनी एपल के सीईओ टिम कुक को 2018 में 84 करोड़ रुपए (1.2 करोड़ डॉलर) का बोनस मिला। यह अब तक का सबसे ज्यादा है। एपल ने मंगलवार को रेग्युलेटरी फाइलिंग में बोनस की रकम के बारे में जानकारी दी। कुक को 2017 में 65 करोड़ रुपए का बोनस मिला था।

29 सितंबर 2018 को खत्म वित्त वर्ष में कुक को वेतन के तौर पर 21 करोड़ रुपए (30 लाख डॉलर) मिले। साथ ही 847 करोड़ रुपए (12.1 करोड़ डॉलर) की वैल्यू के शेयर मिले। अन्य भत्तों के तौर पर 4.77 करोड़ रुपए (6.82 लाख डॉलर) मिले। इस तरह उनकी कुल कमाई 956.77 करोड़ रुपए रही।

कंपनी के रेवेन्यू और ऑपरेटिंग इनकम टार्गेट के आधार पर बोनस की रकम तय की जाती है। बीते वित्त वर्ष में एपल के रेवेन्यू में 16% का इजाफा हुआ था। एपल का फाइनेंशियल ईयर 29 सितंबर को खत्म होता है और 30 सितंबर से नया वित्त वर्ष शुरू होता है।

शेयरों से कुक की सबसे ज्यादा कमाई
कुक की कमाई का बड़ा हिस्सा एपल के शेयरों से आता है। उन्हें सालाना इन्क्रीमेंट के तौर पर शेयर मिलते हैं। इनकी संख्या एसएंडपी-500 की कंपनियों के मुकाबले एपल के शेयर की परफॉर्मेंस के आधार पर तय होती है।

बीते वित्त वर्ष में एपल ने 49% रिटर्न दिया
पिछले साल अगस्त में कुक को 5.60 लाख शेयर मिले थे। क्योंकि, एपल के शेयर का प्रदर्शन एसएंडपी-500 की दो तिहाई कंपनियों से बेहतर रहा था। बीते वित्त वर्ष में एपल के शेयर ने निवेशकों को 49% रिटर्न दिया।

एपल के 4 अन्य अधिकारियों को 28 करोड़ रुपए (40 लाख डॉलर) का बोनस मिला। इनमें से प्रत्येक को सैलरी और शेयरों समेत कुल 185.5 करोड़ रुपए (2.65 करोड़ डॉलर) की रकम मिली।

एपल ने दिसंबर तिमाही के लिए रेवेन्यू अनुमान घटाया
एपल ने पिछले बुधवार को ऐलान किया कि वह अक्टूबर-दिसंबर 2018 तिमाही के लिए रेवेन्यू अनुमान 5.5% घटा रही है। करीब 20 साल में पहली बार ऐसा हुआ। आईफोन की बिक्री उम्मीद के मुताबिक नहीं रहने की वजह से कंपनी ने रेवेन्यू गाइडेंस में कमी की। एपल 29 जनवरी को तिमाही नतीजे जारी करेगी।

गाइडेंस में कमी की वजह से एपल के शेयर में पिछले गुरुवार को 10% गिरावट आ गई। इस गिरावट से कंपनी का मार्केट कैप एक ही दिन में 5 लाख करोड़ रुपए घट गया था।

मैसोपोटामिया से मिलती रही हैं आलीशान कब्रें
हड़प्पा की खुदाई में मिलीं कब्रें ज्यादातर सामान्य हैं। कब्रों में खाने से भरे बर्तन भी मिले हैं। इन्हें वहां श्रद्धांजलि के तौर पर रखा गया होगा। मैसोपोटामिया की खुदाई से आलीशान कब्रें मिलती रही हैं। राजा महाराजा की कब्रों में आभूषण व अन्य कीमती चीजें मिली हैं। अर्ली इंडियन के लेखक टोनी जोसेफ का कहना है कि पश्चिम एशिया के राजाओं की कब्रों में हड़प्पा से आयात किए गए कई आभूषण मिले हैं।

पहले भी मिलती रही हैं युगल की कब्रें
दुनिया के अन्य इलाकों से भी युगल की कब्र मिलती रही हैं। 1950 में गुजरात के लोथल से महिला और पुरुष का कंकाल मिला था। इसमें महिला की खोपड़ी पर चोट के निशान थे। माना जा रहा है कि पुरुष की मौत के बाद उसने खुदकुशी की होगी। इटली में नियोलिथिक, रूस व ग्रीक से भी प्राचीन सभ्यता की कब्रों के अवशेष मिले हैं। इनमें युगल का एक दूसरे के प्रति प्रेमभाव दिखाई दिया।

Comments

Popular posts from this blog

دراسة عن المخ: آلات تحوّل إشارات المخ إلى عبارات مفهومة

陕西考察中,习近平这四句话引人深思

17 दिसंबर को शपथ लेंगे कमलनाथ, सिंधिया की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल