सतना में तेज बारिश के साथ गिरे ओले, प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरा छाया

प्रदेश के कई हिस्सों में ओले गिरने और बारिश से शुक्रवार को घने कोहरे के बीच सुबह हुई। भोपाल में सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता 1500 मीटर थी, जो 6:30 बजे तक 50 मीटर हो गई। उधर, सतना में सुबह तेज बारिश के साथ ओले गिरे।

बारिश और ओले गिरने से तापमान में खास असर देखने को नहीं मिला। भोपाल का तापमान गुरुवार की रात को न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं, बुधवार की रात को 12.4 डिग्री दर्ज किया गया था। भोपाल समेत राजगढ़, जबलपुर, नीमच, शाजापुर और मंडला में कोहरा छाया हुआ है।

गुरुवार को जमकर गिरे ओले, किसान चिंतित 
प्रदेश के सिवनी-मालवा में सुबह और बैतूल में दोपहर के समय तेज बारिश के साथ जमकर ओले गिरे। इसके अलावा शहडोल, सतना, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली में भी ओलावृष्टि हुई। इससे फसल खराब होने की संभावना जताई जा रही है और किसान चिंतित हैं।

मौसम विभाग ने रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में हल्की बारिश और कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना जताई है। 

इस वजह से बदला मौसम
कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरे मध्य प्रदेश पर हो गया है। इस सीजन में स्ट्रांग सिस्टम से कश्मीर घाटी में जमकर बर्फबारी हो रही है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में कहीं घना कोहरा छाने के साथ बारिश हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार ऊपरी सतह (जमीन से 15 किमी ऊपर) में तेज हवा चला रही है। इससे उत्तर भारत में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इस वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरा छाया हुआ है।

दो साल से सफाई में दूसरे नंबर पर बरकरार भोपाल इस बार पिछड़ता नजर आ रहा है। इस साल कुल 5000 अंकों के सर्वे में सफाई व्यवस्था में सुधार और पब्लिक फीडबैक के 2500 अंक हैं। इन दोनों में ही हालत खराब है। ऐसे में नंबर दो का तमगा बरकरार रखना मुश्किल होगा। 

सेल्फ असेसमेंट ऐसे पिछड़ रहा है भोपाल

कचरा कलेक्शन व ट्रांसपोर्टेशन के 338 अंक हैं। इनमें भोपाल को सिर्फ 45 मिले हैं। वह भी 100% डोर टू डोर कलेक्शन का दावा करने के बाद।
भानपुर खंती के रेमेडिशन का काम चल रहा है, लेकिन सर्वे के मापदंडों के आधार पर इसके हमें 40 में से केवल 10 ही अंक मिल पाए हैं। 
आदमपुर छावनी में नई कचरा खंती बनने का काम धीमी गति से चलने का नतीजा यह है कि हमें 50 में से केवल 25 नंबर ही मिले हैं।
नगर निगम के अपर आयुक्त से लेकर कामगारों तक को एसबीएम पोर्टल पर ई- कोर्स के 19 अंकों में से हमें केवल 4 अंक मिले हैं। 

4 कैटेगरी, प्रत्येक के 1250 अंक

सेवा स्तर प्रगति (नगर निगम द्वारा दिए सेल्फ एसेसमेंट डेटा के अनुसार)
प्रमाणीकरण सेवन स्टार रेटिंग व ओडीएफ डबल प्लस ( केंद्र द्वारा सर्वे) 
प्रत्यक्ष अवलोकन शहर में सफाई व्यवस्था के दावे पर तीसरी टीम का सर्वे
पब्लिक फीडबैक शहर की न्यूनतम 0.1% आबादी से निर्धारित 7 सवालों के आधार पर 

Comments

Popular posts from this blog

دراسة عن المخ: آلات تحوّل إشارات المخ إلى عبارات مفهومة

陕西考察中,习近平这四句话引人深思

17 दिसंबर को शपथ लेंगे कमलनाथ, सिंधिया की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल