4 जुलाई से होगी शुरु, भोपाल से फ्लाइट मिलेगी या नहीं, तय होना बाकी
इस बार हज यात्रा की फ्लाइट 4 जुलाई से रवाना होना शुरू होंगी। मप्र के हज यात्री मुंबई एयरपोर्ट से रवाना होंगे, जबकि भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से ही सीधे सऊदी अरब जाने के लिए फ्लाइट उपलब्ध कराने की अर्जी देने वालों को यह सेवा उपलब्ध हो पाएगी या नहीं यह अभी तय नहीं हुआ है।
इसकी वजह यह है कि इसका फैसला भारत सरकार द्वारा टैंडर के जरिए एयर लाइन्स एजेंसी से अनुबंध होने पर होगा। जानकार बताते हैं कि भोपाल से इस बार फ्लाइट उपलब्ध हो पाएगी, इसकी संभावना इसलिए कम है कि यहां से जाने की अर्जी देने वालों की संख्या काफी कम है, जबकि एयर लाइंस की डिमांड करीब 250 यात्री की होती है। यहां से विमान सेवा उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में इन यात्रियों को भी मुंबई से ही रवना होना होगा।
शेड्यूल तैयार नहीं: आल इंडिया हज कमेटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एमए खान ने बताया कि हज यात्रा की फ्लाइट 4 जुलाई से रवाना होगी और 18 जुलाई तक जाएंगी। वापसी की शुरुआत 18 अगस्त से होगी। अभी फ्लाइट्स का पूरा शेड्यूल तैयार नहीं हुआ है। शेड्यूल एयर लाइंस से टैंडर प्रक्रिया पूरी होने पर उससे जो करार होगा, उसके बाद तय किया जाएगा कि भोपाल समेत किस शहर से कब फ्लाइट किन-किन तारीख में और कितनी रवाना होंगी। ये फ्लाइट किसी दिन एक तो किसी दिन दो भी रवाना हो सकती है। यह हज यात्रियों की संख्या पर निर्भर करेगा।
192 लोग जाना चाहते हैं सीधे: सीईओ खान ने कहा कि भोपाल से 192 लोगों ने सीधे सऊदी अरब के लिए फ्लाइट उपलब्ध कराने के लिए आवेदन दिया है। जिन एयर लाइंस से अनुबंध होगा, उससे इस संबंध में चर्चा कर विमान सेवा उपलब्ध कराने के हर संभव प्रयास करेंगे। संख्या कम होने के कारण एक ही फ्लाइट से काम चल जाएगा। जिन लोगों ने आवेदन दिया है, उसमें उन्होंने यह लिखा है कि वे बगैर सब्सिडी वाला जो भी किराया भोपाल एयरपोर्ट से तय होगा, उसे देने के लिए तैयार हैं। गत वर्ष भोपाल से सीधे सऊदी जाने के लिए 276 लोगों ने आवेदन किए थे, तब उन्हें यहां से रवाना करने के लिए दो विमान उपलब्ध कराए गए थे।
इसलिए हुआ ऐसा: मप्र हज कमेटी के सीईओ दाउद खान ने बताया कि हज यात्रा पर से सब्सिडी खत्म होने के बाद गत वर्ष से भोपाल व इंदौर इंबार्केशन पाइंट खत्म कर दिए गए थे। इस कारण भोपाल व इंदौर एयरपोर्ट से हज यात्रा की सीधी फ्लाइट सेवा बंद कर यात्रियों को मुंबई से रवाना किया गया था। साथ में यह सुविधा प्रदान की गई थी कि जो लोग भोपाल एयरपोर्ट से सीधे सउदी जाना चाहते थे, उन्हें विमान एजेंसी से तय हुआ किराया देने की शर्त पर यह सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष हज यात्रा पर भोपाल समेत पूरे प्रदेश से 4640 लोग जाएंगे। ये सभी वे यात्री हैं, जिनका हज कमेटी द्वारा चयन किया गया है। इनमें 70 साल से अधिक आयु के रिजर्व श्रेणी के 793 लोग व 27 अन्य केटेगरी में रिजर्व लोग शामिल हैं।

Comments
Post a Comment