एनपीपी विधायक तिरोंग अबोह समेत 7 की हत्या, नगा उग्रवादियों पर हमले का आरोप
ईटानगर. अरुणाचल प्रदेश की खोंसा पश्चिम विधानसभा सीट से नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के विधायक तिरोंग अबोह समेत 7 लोगों की हत्या कर दी गई। नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (एनएससीएन) के उग्रवादियों पर हमले का आरोप है।
तिरप जिले के डिप्टी कमिश्नर पीएन थुंगोन ने कहा- तिरोंग अपनी विधानसभा क्षेत्र से गुजर रहे थे। उनके साथ 4 अन्य लोग, दो पुलिस के जवान भी मौजूद थे। बोगापानी गांव के पास सुबह करीब 11:30 बजे उनके वाहन पर संदिग्धों ने फायरिंग शुरू कर दी। सभी 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
एनपीपी अध्यक्ष ने गृहमंत्रालय से हस्तक्षेप की अपील की
मेघालय के मुख्यमंत्री और एनपीपी अध्यक्ष कोनराड के संगमा ने इस हमले की निंदा की है। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय और गृहमंत्री राजनाथ सिंह से इस मामले में हस्तक्षेप की अपील की है। संगमा ने कहा- हम तिरोंग और उनके परिवार की हत्या से हैरान हैं। हम इस हमले की निंदा करते हैं। मोदीजी और राजनाथजी इस मामले में एक्शन लें।
नई दिल्ली. एग्जिट पोल्स के नतीजों में एनडीए को बहुमत मिलता देख विपक्षी दल ईवीएम पर सवाल उठाने लगे हैं। वे 50% ईवीएम और वीवीपैट की पर्चियों के मिलान की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में 22 विपक्षी दलों के नेताओं ने चुनाव आयोग से मुलाकात की। विपक्षी नेताओं ने कहा कि वीवीपैट की पर्चियों का मिलान वोटों की गिनती से पहले हो, बाद में नहीं। और, किसी भी विधानसभा क्षेत्र में चुने गए 5 पोलिंग स्टेशनों पर कोई भी गड़बड़ी मिलती है तो 100% वीवीपैट पर्चियों का मिलान किया जाए।
उधर, सुप्रीम कोर्ट ने 100% ईवीएम और वीवीपैट पर्चियों के मिलान की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि वह जनप्रतिनिधियों को चुनने की राह में हम आड़े नहीं आएगा। यह याचिका कुछ टेक्नोक्रेट्स ने लगाई थी।
अफजाल अंसारी के आरोप चुनाव आयोग ने खारिज किए
उत्तरप्रदेश के गाजीपुर से गठबंधन प्रत्याशी अफजाल अंसारी की ओर से ईवीएम की सुरक्षा पर उठाए गए सवालों को चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया। आयोग ने कहा है कि ईवीएम-वीवीपैट को पार्टियों के सामने सील किया गया। इसकी वीडियोग्राफी कराई गई। स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर सीसीटीवी लगे हैं। सीएपीएफ के जवान तैनात हैं। ऐसे में सभी आरोप आधारहीन हैं। इससे पहले सोमवार रात अफजाल ने ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए गाजीपुर में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर हंगामा किया और धरने पर बैठ गए। इस सीट पर बाबुबली मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल का केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा से मुकाबला है के नतीजों को मैच किया जाएगा.

Comments
Post a Comment